Wednesday, November 28, 2018

मारुति स्विफ्ट कार की बिक्री ने 20 लाख का आंकड़ा किया पार

मारुति की प्रमुख ब्रांड स्विफ्ट कार की बिक्री 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इस हैचबैक कार को मई 2005 में लॉन्च किया गया था।
कंपनी की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्विफ्ट ने पांच लाख कारों की बिक्री का आंकड़ा सितंबर 2010 में, 10 लाख का आंकड़ा सितंबर 2013 में, 15 लाख का मार्च 2016 में और 20 लाख का आंकड़ा इस साल नवंबर में हासिल किया।
मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग और सेल्स) आर.एस. कलसी ने एक बयान में कहा कि स्विफ्ट की बिक्री का आंकड़ा 20 लाख लाख पहुंचना मील का पत्थर है। देश में बिकने वाली पांच प्रमुख कारों के ब्रांड में स्विफ्ट पिछले एक दशक से प्रमुख ब्रांड बनी हुई है। उन्होंने कहा कि स्विफ्ट कारों के लिए वेटिंग पीरियड कम करने के लिए इसका उत्पादन बढ़ाया गया है।
मारुति सुजुकी ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले इस मॉडल का उत्पादन 45 प्रतिशत बढ़ाकर 1.39 लाख यूनिट किया है। इससे वेटिंग पीरियड कम हुआ है। इस मॉडल की बिक्री अप्रैल-अक्टूबर में 36 प्रतिशत बढ़ी जबकि बाजार हिस्सेदारी इस दौरान 29 प्रतिशत रही।
व्यस्त सड़कों के समीप काम करने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा अधिक होता है। एक शोध में यह बात प्रकाश में आई है। शोधकतार्ओं ने इस बात से सचेत किया है कि यातायात के कारण होने वाले वायु-प्रदूषण से महिलाओं को स्तन कैंसर का खतरा पैदा हो सकता है।
स्कॉटलैंड स्थित स्टर्लिंग विश्वविद्यालय के शोधार्थियों की टीम कैंसर की मरीज एक महिला के संबंध में किए गए अध्ययन-विश्लेषण के बाद इस नतीजे पर पहुंची कि यातायात से दूषित वायु स्तन कैंसर का का कारण बन सकती है। महिला उत्तरी अमेरिका में व्यस्ततम व्यावसायिक सीमा पारगमन पर बतौर सीमा गार्ड के रूप में कार्य करती थी। वह 20 साल तक वहां सीमा गार्ड रहीं। इसी दौरान वह स्तन कैंसर से ग्रस्त हुई थीं।
यह महिला  उन पांच अन्य सीमा गार्डो में एक है, जिन्हें 30 महीने के भीतर स्तन कैंसर हुआ। ये महिलाएं पारगमन के समीप कार्य करती थीं। इसके अलावा इस तरह के सात अन्य मामले दर्ज किए गए।
माइकल गिल्बर्टसन के मुताबिक, निष्कषोर्ं में स्तन कैंसर और स्तन कैंसरकारी तत्व युक्त यातायात संबंधी वायु प्रदूषण के अत्यधिक संपर्क में आने के बीच एक अनौपचारिक संबंध दशार्या गया है। रात के समय कार्य करने और कैंसर के बीच एक संबंध की भी पहचान की गई है।
गिल्बर्टसन ने कहा, “यह नया शोध आम आबादी में स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों में यातायात संबंधी वायु प्रदूषण के योगदान की भूमिका के बारे में संकेत देता है।”
न्यू सॉल्यूशन पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि 10,000 मौकों में से एक मामले में यह एक संयोग था क्योंकि यह सभी बहुत हद तक समान थे और आपस में एक दूसरे के करीब थे।

No comments:

Post a Comment